बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर औचक जांच, 8 पंपों का निरीक्षण कर वसूला 4 हजार जुर्माना

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए जिले में पेट्रोल पंपों के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर सोमवार और मंगलवार को जांच दलों ने बीकानेर के 8 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की कम आपूर्ति संबंधी शिकायतों की जांच की गई और कार्रवाई करते हुए 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत आगामी दिनों में भी पेट्रोल पंपों की जांच जारी रहेगी। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Categories:
error: Content is protected !!