आगामी 10 से 16 दिसंबर तक सजेगा बीकानेर में संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला, लगेंगी 120 स्टॉल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर के ग्रामीण हाट में 10 से 16 दिसंबर तक संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले का आयोजन होगा। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में प्रदेश के सभी 41 जिलों के महिला स्वयं सहायता समूहों और नवाचारी महिलाओं के उत्पादों की करीब 120 स्टॉल लगाई जाएंगी। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लाइव पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी और मांडणा प्रतियोगिताएं भी होंगी। श्रेष्ठ स्टॉल को बिक्री, सजावट और मूल्य संवर्धित उत्पादों सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त विश्राम मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा और आवास सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा। मेले में कैंसर स्क्रीनिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता की गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

Categories:
error: Content is protected !!