*अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर बीकानेर वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्राकृतिक जीवनशैली के संदेश हेतु हवन-यज्ञ कार्यक्रम *

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। 9वें अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर 18 नवंबर को Bikaner Wellness Centre, चलाना हॉस्पिटल जेएनवी,में प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश हवन करवाकर दिया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ पंडित अंकित जी द्वारा किया गया। इस हवन के माध्यम से निदेशक अनिल जुनेजा के निर्देशन में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक शुद्धता एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर सेंटर की प्राकृतिक चिकित्सक एवं योगाचार्या डॉ. वत्सला गुप्ता ने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक वैज्ञानिक एवं समग्र जीवनशैली है। प्रकृति के पांच तत्वों – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश के संतुलित उपयोग के माध्यम से शरीर की प्राकृतिक स्वास्थ्य प्रक्रियाओं को सहयोग दिया जा सकता है।जिसके लिए यज्ञ भी एक महत्वपूर्ण पद्धति है हवन द्वारा रोग मुक्ति और स्वस्थता प्राप्त होती है।
कार्यक्रम की थीम “स्वास्थ्य के लिए शुद्धि और समृद्धि” के संदेश के साथ प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि “प्रकृति के साथ जुड़ना ही स्वस्थ जीवन की ओर पहला कदम है। हमारा उद्देश्य केवल उपचार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।”
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या, तनाव, असंतुलित खानपान एवं शारीरिक निष्क्रियता अनेक जीवनशैली संबंधी समस्याओं के प्रमुख कारण बन रहे हैं। ऐसे में योग, प्राणायाम, संतुलित आहार, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां एवं सकारात्मक सोच को दैनिक जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में जुनेजा जी ने प्राकृतिक चिकित्सा के विभिन्न उपचारों, योगाभ्यास, आहार चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा की। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा रोगों से बचाव के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सेंटर के डॉ.नशर भाटी, डॉ.अमीषा भटनागर के साथ साथ समस्त स्टाफ डॉ पूनम मिड्डा, अमन राजपुरोहित, लक्ष्य, अजय,विक्रम, पिंकी, जीवंशी, सपना, महेद्र सिंह,पुष्पेन्द्र,दीपा, भँवर जी,उर्मिला, रानी, पूनम, कार्तिक और योगा के प्रतीक जी , महक जी आदि सभी ने आहुतियाँ देकर अपनी भागीदारी निभाई।

Categories:
error: Content is protected !!