असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना:बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा ओडिशा में भारी वर्षा का अनुमान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम चेतावनी बुलेटिन के अनुसार, असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और करिकल, केरल और माहे, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, कोंकण और गोवा, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बादलों की तेज़ गर्जना के साथ बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुद्दुचेरी तथा कराईकल में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएँ हो सकती हैं।

मौसम पूर्वानुमान संबंधी बुलेटिन में आगे की सुचना के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गर्जना होने तथा धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी भागों में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और कभी-कभी हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुँचने की संभावना है इसलिए मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए ना जाने की सलाह दी जाती है।

Categories:
error: Content is protected !!