आरपीसी गोगागेट और प्रांतीय वैष्णव जयपुर ने जीते मैच,राज्य स्तरीय रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता-2024

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। वैष्णव ब्राह्मण नवयुवक मंडल की ओर से राज्य स्तरीय रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष घनश्याम रामावत ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सादुल क्लब मैदान में दो मैच खेले गए। प्रतियोगिता का पहला मैच आरसीपी गोगागेट बनाम श्रीबालाजी इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीपी गोगागेट की टीम ने 156 रनों का लक्ष्य रखा। कुनाल रामावत ने शानदान 46 रनों की पारी खेली। जवाब में श्रीबालाजी की टीम 125 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई। इस मैच में कुणाल रामावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खेलमंत्री परीक्षित रामावत ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा मैच प्रांतीय वैष्णव जयपुर और स्टारसिटी के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार सिटी तारानगर की टीम 46 रन बनाकर ऑल टीम आऊट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैष्णव प्रांतीय जयपुर की टीम ने 3.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच मयंक स्वामी को चुना गया। सचिव राजेश सांडवा ने बताया कि मैन ऑफ द मैच विजेताओं को संरक्षक महेंद्र साध, गजेंद्र रामावत कपिल रामावत, हरी रामावत, गोविन्द रामावत, सुमेर रामावत, दिनेश रामावत, विजय रामावत ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संरक्षक एडवोकेट वेदप्रकाश रामावत ने बताया कि रविवार से क्वार्टर फाइनल के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला क्वार्टर फाइनल का मुकाबला सुबह 8 बजे से सिटी पावर हाउस बनाम श्रीबालाजी इलेवन के मध्य खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला दोपरह 12 बजे जस्सुसर स्पोर्ट्स बनाम नत्थूसर इलेवन के मध्य खेला जाएगा।

रामावत समाज कबड्डी प्रतियोगिता-2024 का आगाज आज से
अध्यक्ष घनश्यामदास रामावत ने बताया कि अंशल सुशांत सिटी स्थित रामावत समाज भवन में 10 मार्च, 2024 को शाम 6:00 बजे से कबड्डी प्रतियोगिता-2024 का आयोजन होने जा रही है। पहले दिन 5 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मढ़ बनाम किंग कोबरा नापासर के बीच होगा।दूसरा मैच बालाजी फाइटर बनाम श्री श्याम फाइटर, तीसरा मैच किंग कोबरा नापासर बनाम ओम करणी सांडवा, चौथा मैच मढ़ बनाम श्री बालाजी फाइटर और पांचवा मैच ओम करणी सांडवा बनाम श्री श्याम फाइटर के मध्य खेल जायेगा।

Categories:
error: Content is protected !!