बीकानेर। 67वीं विद्यालय राष्ट्रीय स्तर जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता 16/12/2023 से 23/12/2023 तक छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रक्षिक्षण शिविर 08/12/2023 से 14/12/2023 तक जोधपुर के गौशाला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमे आर्टिस्टिक्स जिम्नास्टिक्स में 19 वर्ष छात्र वर्ग में शगन सरस्वती ने रा उ. मा.विद्यालय बीठनोक, कोलायत का नाम गौरवान्वित किया। बीठनोक विद्यालय के संस्था प्रधान श्रीमती जमुना देवी पड़िहार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर शगन सरस्वती का आर्टिस्टिक्स जिम्नास्टिक्स 19 वर्ष छात्र वर्ग में चयन हुआ है, जो कि बीठनोक विद्यालय व ग्राम के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने का अवसर मिला है जिससे सभी ग्राम वासियो ने खुशिया जाहिर की है। तथा शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार नायक, व सरपंच प्रतिनिधित्व श्रीमान आसू सिंह जी तथा समस्त विद्यालय स्टाफ ने शगन सरस्वती के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

Categories: NATIONAL NEWS






Leave a Reply