Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

आॅटो रिक्शा पर लगाए जाएंगे कोरोना के विरूद्ध जागरुकता के पोस्टर जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 28 अप्रैल। जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय द्वारा प्रकाशित पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से आमजन तक जागरुकता के संदेश पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति इसकी गंभीरता को समझे तथा गाइडलाइन की पालना करे, तभी संक्रमण की इस चैन को तोड़ा जा सकेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गाइडलाइन की अनुपालना के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है, लेकिन आमजन अपना दायित्व समझते हुए, इसकी पालना करे। इसके अच्छे परिणाम आएंगे। नगर निगम आयुक्त एएच गौरी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अधिक घातक है। इसमें संक्रमण प्रसार की दर बहुत अधिक है। इसके मद्देनजर अधिक सावधानी की जरूरत है। जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर ने बताया कि आॅटो रिक्शा के माध्यम से कोरोना के विरूद्ध जागरुकता का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया और जागरुकता अभियान के समन्वयक राजेन्द्र जोशी भी मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!