बीकानेर। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के समन्वय हेतु गठित सीपीआईएम कोर कमेटी की मीडिया प्रभारी डॉक्टर सीमा जैन ने बताया कि इंडिया गठबंधन के बीकानेर लोकसभा उम्मीदवार गोविंद राम मेघवाल को विजयी बनाने हेतु कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन श्री डूंगरगढ़ के स्थानीय श्रीराम भवन में आयोजित किया गया। जिसमें गांव गांव से सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री डूंगरगढ़ पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया ने कहा कि केंद्र की किसान विरोधी सरकार के खिलाफ हमें यह चुनाव मजबूती से लड़ना होगा और इंडिया गठबंधन को ताकत देनी होगी। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तारानगर विधायक श्री नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि मेरा श्री डूंगरगढ़ से बहुत पुराना जुड़ाव है वर्तमान में देश का प्रजातंत्र खतरे में है कब किस को जेल में डाल दिया जाएगा। कुछ पता नहीं हर किसी को ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर दबाया जा रहा है जो प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ है। इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि इस बार भाजपा को हम अपनी एकता और भाईचारे से हराएंगे इसमें कोई दो राय नहीं यह चुनाव देश और संविधान बचाने की लड़ाई है माकपा जिला सचिव सुंदरलाल बेनीवाल और कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशनाराम सियाग ने अपने उद्बोधन में एकजुटता जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि कल की नामांकन सभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल के समर्थन में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को माकपा के तहसील सचिव मोहन भादू, एसएफआई छात्र नेता मुकेश सिद्ध, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति राज्य महासचिव डॉक्टर सीमा जैन, शिक्षक संघ नेता सोहन गोदारा, किसान सभा जिला सचिव जेठाराम लाखुसर, पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, अध्यक्ष केवीएसएस श्री डूंगरगढ़ तुलसीराम गोदारा, अखिल भारतीय जसनाथी सभा अध्यक्ष नथुनाथ मंडा, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, पूर्व प्रधान श्री डूंगरगढ़ भागुराम साहू, उप प्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैन, आम आदमी पार्टी से पुनीत ढाल, तुलसीराम चौरडिया इत्यादि ने अपने विचार रखें। कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन मुखराम गोदारा और कॉमरेड अशोक शर्मा ने किया। अंत में किसानों के मसीहा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के भूतपूर्व नेता श्योपत सिंह(पूर्व सांसद) की पुण्यतिथि के अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।और श्योपत सिंह के सपनों को मंजिल तक पहुंचाने के नारे लगाए।
Latest Posts
- AIR CHIEF MARSHAL AP SINGH SUPERANNUATES AFTER 42 YEARS OF DISTINGUISHED SERVICE; LEAVES BEHIND A LEGACY OF OPERATIONAL EXCELLENCE, DECISIVE LEADERSHIP AND TRANSFORMING THE INDIAN AIR FORCE

- ARMED FORCES MEDICAL SERVICES ANNOUNCES 120 MEDICAL OFFICER VACANCIES UNDER SSC RECRUITMENT 2026; 90 POSTS FOR MEN AND 30 FOR WOMEN

- भारतीय जनता पार्टी शहर जिला ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

- पत्रकारिता की विश्वसनीयता, फेक न्यूज और AI के प्रभावों पर छात्राओं से होगा संवाद

- BIKANER MILITARY STATION HOSTS VIBRANT VILLAGE SEMINAR TO STRENGTHEN CIVIL-MILITARY SYNERGY; DISTRICT COLLECTOR NISHANT JAIN, DIVISIONAL COMMISSIONER VISHARAM MEENA AND SENIOR OFFICIALS PARTICIPATE

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


