इक्कीस कॉलेज में ‘हमारी मुठ्ठी में आकाश सारा’ कार्यक्रम आयोजित..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

आंखों में हौंसला, पांवों में फूर्ति और हाथों में हुनर नजर आया 
……………………………………………

लूणकरणसर। आंखों में ऊंचाईयां छूने का हौंसला, पांवो में लक्ष्य पाने की फूर्ति और हाथों में हुनर लिए कॉलेजी बच्चे अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाने को तत्पर दिखाई दिए। यह अवसर था लूनकरणसर के गोपल्याण में स्थित इक्कीस कॉलेज में शनिवार को आयोजित ‘हमारी मुट्ठी में आकाश सारा’ कार्यक्रम के तहत रखे गई खेलकूद प्रतिस्पर्द्धा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का।
इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए संस्थान सचिव डॉ. हरिमोहन सारस्वत ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है इसके लिए सृजनात्मक  प्रवृति का विकास जरूरी है।
संस्था प्राचार्य और साहित्यकार राजूराम बिजारणियां ने कहा कि जीवन मूल्यों के  विकास के लिए शिक्षण व्यवस्था में कला,  साहित्य, संगीत और खेलकूद विधाओं और गतिविधियों को पर्याप्त  महत्व दिया जाना चाहिए। 
संस्था अध्यक्ष श्रीमती आशा शर्मा ने इस दौरान विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अंको की अंधी प्रतिस्पर्द्धा के  इस दौर में किशोर मन को रचनात्मकता की तरफ मोड़ने की  विशेष आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्रतिभाओं ने पेयर रेस, शोर्ट फुट, डांसिंग चेयर, वन मिनट विनर, लंगड़ी दौड़, लम्बी कूद, सहित दर्जनों गतिविधयों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, कविताओं के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की। संस्थान के कैलाशराम नायक और सुदेश ने अपनी देख-रेख में विद्यार्थियों से विभिन्न गतिविधियां सम्पन्न करवाई।

Categories:
error: Content is protected !!