इग्नू की दिसम्बर, 2021 की परीक्षा हेतु आवेदन का लिंक प्रारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जोधपुर।आगामी दिसंबर, 2021 के लिए इग्नू की होने वाली परीक्षाओं हेतु आँनलाइन आवेदन करने का लिंक शुरू हो चुका है। पात्र विधार्थी इस लिंक https://exam.ignou.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 15 दिसम्बर, 2021 तक बिना किसी विलंब शुल्क तथा 31 दिसम्बर, 2021 तक 1100/- विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। ज्ञात रहे इग्नू के द्वारा परीक्षा शुल्क 200/- प्रति कोर्स निर्धारित हैं। इन परीक्षाओं के लिए संभावित समय सारणी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। के अनुसार यह परीक्षाएं 20 जनवरी, 2022 से शुरू होकर 22 फरवरी, 2022 तक चलेगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!