इग्नू द्वारा संचालित कार्यक्रम एसोसिएट स्टूडेंटशिप कार्यक्रम अब कोर्स वाइज रजिस्ट्रेशन एंड सर्टिफिकेशन स्कीम नाम से पुनः प्रारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जोधपुर।इग्नू द्वारा संचालित कार्यक्रम एसोसिएट स्टूडेंट शिप कार्यक्रम जो कुछ समय से संचालित नहीं किया जा रहा था, जनवरी 2021 से फिर से शुरू किया गया है ।परन्तु इसका नाम बदल कर ‘ कोर्स वाइज रजिस्ट्रेशन एंड सर्टिफिकेशन स्कीम (CRCS) कर दिया गया है l जो विद्यार्थियों को ऑनलाइन समर्थ पोर्टल में सर्टिफिकेट कार्यक्रमों की श्रेणी में उपलब्ध होगा l
सहायता क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, जोधपुर डॉ मुख्तयार अली ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुछ बदलाव किये गए है जिसके तहत विधार्थी कोई एक पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण कर सकता है, जिसमे उसे अधिकतम 16 क्रेडिट के विषय चुनने होंगे l इस योजना के तहत पाठ्यक्रम के लिए योग्यता वही रहेगी जो उस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता होगी ।
सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों के सभी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण योजना के तहत पंजीकरण किया जा सकता है, सिवाय अनुसन्धान डिग्री काय्रक्रमों और जागरूकता स्तर के कार्यक्रमो को छोड़कर l
इस योजना में कार्यक्रम की समयावधि न्यूनतम 06 महीने और अधिकतम 02 वर्ष रहेगी l
इस कार्यक्रम की फीस 04 क्रेडिट तक 1000/- तथा 04 क्रेडिट से ज्यादा के लिए 2000/- रहेगी l
इसलिए जो विद्यार्थी अपनी डिग्री के साथ अतिरिक्त विषय जोड़ना चाहते हैं तो उन का इस कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

Categories:
error: Content is protected !!