इस घायल व्यक्ति की नही हो पा रही पहचान, करें मदद

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। एक घायल व्यक्ति को आज सुबह पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

असहाय सेवा संस्थान के अनुसार सुबह करीब 5.00 बजे जे एल एन अस्पताल, नागौर से रेफर होकर पी बी एम अस्पताल बीकानेर के ट्रोमा सेंटर में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष इलाज हेतु भर्ती किया गया है।
यह व्यक्ति साफ बोल नहीं पा रहा है।
इसका बांया हाथ पहले से लगभग कोहनी तक कटा हुआ है।
इसके व इसके परिजनों के बारे में कोई पता नहीं चल पाया है।
संस्थान ने इसकी पहचान कर इसके परिजनों तक सूचना प्रसारित करने में सहयोग की अपील की है।
असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर

Categories:
error: Content is protected !!