उच्च शिक्षामंत्री भाटी शुक्रवार को बज्जू में पेयजल वितरण योजना का करेंगे शिलान्यास

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 15 जुलाई। उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी तीन दिवसीय दौरे पर गुरूवार आज शाम को बीकानेर पहुंचेंगे और शुक्रवार से कोलायत विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी शुक्रवार को प्रातः 11.30 बजे बज्जू में  पेयजल वितरण योजना ’जलजीवन मिशन, बज्जू का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद बज्जू उपखण्ड के अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री शनिवार को सुबह 11.30 बजे गांव किलचू देवडान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में, दोपहर 1 बजे गीगासर की उच्च माध्यमिक विद्यालय में, दोपहर 2.30 बजे आम्बासर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करेंगे।
भाटी रविवार को दोपहर 1 बजे गांव गुड़ा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करेंगे।


Categories:
error: Content is protected !!