उच्च शिक्षा मंत्री बीकानेर दौरे पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 25 जून। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी आज रात 10 बजे बीकानेर पहुचेंगे। श्री भंवर सिंह भाटी शनिवार सुबह 10 बजे जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकरियों की बैठक में भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे राजकीय नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन में भाग लेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री सायं 4 बजे ग्राम पंचायत कोलासर में विधायक निधि कोष से निर्मित अंबेडकर भवन का लोकार्पण करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री रविवार को प्रातः 11.30 बजे स्टेट हाईवे 87 ए के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्यों का बज्जू में शिलान्यास करेंगे तथा सायं 5 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!