उच्च शिक्षा मंत्री भाटी श्रीकोलायत में 40 करोड़ की लागत से नवीनीकृत सड़कों का करेंगे लोकार्पण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 22 सितंबर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी गुरूवार को पंचायत समिति कोलायत और बज्जू क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 40 करोड़ रूपए की लागत से तैयार 200 किलोमीटर लम्बी  नवीनीकृत सड़कों एवं कोलायत के रेनोवेटेड पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री भाटी दोपहर 2 बजे श्रीकोलायत के पंचायत समिति सभागार में प्रशासन गांवों के संग अभियान की कार्य योजना एवं तैयारियों के सम्बन्ध में जिला स्तरीय एवं कोलायत के उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।


Categories:
error: Content is protected !!