उदयपुर एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई, संविदाकर्मी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


उदयपुर: उदयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए झाडोल तहसील में कार्यरत संविदा कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹5000 की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल संविदा कर्मी प्रभुलाल ने परिवादी से उसकी भूमि अवाप्ति की राशि का चेक जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. आरोपी संविदा कर्मी ने परिवादी से ₹10000 रिश्वत की मांग की थी और आज ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों ACB के हत्थे चढ़ गया.
एसीबी के एएसपी उमेश ओझा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से कड़ी पूछताछ में जुटी है.

Categories:
error: Content is protected !!