उदयपुर में वारदात:सीआईएसएफ जवान और तीन बदमाशों ने ज्वैलर की हत्या की, 1 करोड़ का सोना लूटा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

उदयपुर में वारदात:सीआईएसएफ जवान और तीन बदमाशों ने ज्वैलर की हत्या की, 1 करोड़ का सोना लूटा

उदयपुर

भागते वक्त 3 राउंड फायरिंग की, पुलिस की गोली से घायल - Dainik Bhaskar

भागते वक्त 3 राउंड फायरिंग की, पुलिस की गोली से घायल

सीआईएसएफ जवान और तीन बदमाशों ने गुरुवार को ज्वैलर अनिल जैन की गला दबाकर हत्या कर दी और एक करोड़ का सोना लूट ले गए। वारदात उदयपुर के अशोकनगर में हुई। भागते वक्त बदमाशों ने आयड़ क्षेत्र के गली-मुहल्लों में अंधाधुंध फायरिंग भी की। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान विकास चौधरी के रूप में हुई है।

दो अन्य आरोपी संदीप चौधरी और आशीष चौधरी फरार हैं। तीनों बदमाश रोहतक के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी विकास सीआईएसफ में सिपाही है। आरोपी वारदात के बाद झाडि़यों में छिपे थे। इसी दौरान सुखेर थाने के सिपाही भंवर सिंह को शक हुआ कि उसने पूछताछ की। इस पर आरोपी भंवर को धक्का देकर भाग निकले। इसी दौरान विकास ने पिस्टल दिखाकर एक युवक से स्कूटी छीन ली और 3 राउंड फायरिंग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास पर फायरिंग की। गोली विकास के पैर में लगी।

Categories:
error: Content is protected !!