उदयपुर में होगा “उदयपुर नाट्य रंग महोत्सव” का आग़ाज़

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

उदयपुर संभाग की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक जो विगत 54 वर्षों से पूरे देश में कला,साहित्य, संस्कृति व नाट्य क्रम के रचनात्मक एवं सृजनात्मक गतिविधियों से उदयपुर का प्रतिनिधित्व कर रही “टीम नाट्य संस्था’ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और कला संस्कृति विभाग राजस्थान सरकार के अनुमोदन से झीलों की नगरी में 3 दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह
“उदयपुर नाट्य रंग महोत्सव-24” (Udaipur Theatre Festival) का दिनांक 13, 14, 15 दिसम्बर, 2024 को राजस्थान साहित्य अकादमी सभागार में आयोजित करने जा रहे हैं।
इस तरह के महोत्सव को करने का उद्देश्य देश में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर नई प्रतिभाओं अवसर प्रदान करना है और कला संस्कृति को संस्था अपने नाट्यविधा के माध्यम से जन जन तक पहुंचा चाहती है जिस से उदयपुर शहर व इसका आमजन और आदिवासीयों सट्टा पूरा संभाग समृद्ध हो पाए इस कारण यह महोत्सव का आयोजन परिकल्पना नाट्य निर्देशक सुनील टांक ने पूरी करने की कोशिश की है जिसकी बदोलत आज यह उनका सपना साकार हो पाया
टांक ने बताया कि महोत्सव उदयपुर के लिए सौग़ात होगा जिस पर पूरा संभाग गौरवान्वित होगा
इसके लिए टीम नाट्य संस्था ने अथक प्रयास किए लेकिन अब ये समारोह उदयपुर के हर जनमानस का है
सह संस्थापक शैलेंद्र शर्मा और रामेश्वर गौड़ ने बताया की
इस समारोह में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा
इस नाट्य महोत्सव 13 को प्रयागराज से हरमेन्द्र सिंह के निर्देशन में नाटक “नदी प्यासी थी” का मंचन होगा 14 को श्रीगंगानगर विजय जोरा के निर्देशन में “ये आदमी ये चूहे” मंचित होगा 15 को दिन में रंग संवाद नाट्य लेखक बीकानेर से हरीश बी शर्मा से चर्चा होगी वि समापन शाम को जयपुर से अभिषेक गोस्वामी के निर्देशन में “किस्से किनारों के” का मंचन होगा यह विभिन्न नाट्य दल अपनी प्रस्तुति देंगी
साथ ही स्थानीय कलाकार द्वारा शैली श्रीवास्तव जी जानी मानी ऑडिसी नृत्यांगना है उनके निर्देशन में गणेश वंदना और विष्णु वंदना की प्रस्तुति होगीं
संस्था इस महोत्सव में नाट्य के साथ दूसरी कलाओं जैसे साहित्य, संगीत, नृत्य और चित्रकारीता को सम्मिलित करके उनको मंच प्रदान करेगा।

Categories:
error: Content is protected !!