बीकानेर। बीकानेर के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत के नेतृत्व में बीपीएच ओ के राष्ट्रीय संस्थापक सत्य नारायण प्रजापति, भारतीय प्रजापति हीरोज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशन संवाल पार्षद माणक कुमावत, बीपीएच ओ के जिलाध्यक्ष भंवर लाल नागा ओबीसी मोर्चा के पूर्व महामंत्री अर्जुन कुमावत श्रवण बोबरवाल सहित प्रतिनिधि मण्डल ने आज राज्य सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, श्रीयादें माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बीकानेर जिले के विभिन्न संगठनात्मक विषयों और गौ-वंश संरक्षण के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया की भाजपा नेताओं ने मंत्री जोराराम कुमावत को बीकानेर जिले की गौशालाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान की प्रक्रिया को सरल बनाने, अधूरी परियोजनाओं को गति देने और चारे व पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व महामंत्री अर्जुन कुमावत ने बताया कि प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत के साथ पार्टी की कार्यप्रणाली और बीकानेर में ओबीसी वर्ग की सक्रिय भागीदारी को लेकर संवाद हुआ। नेताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार साझा किए।पार्षद माणक कुमावत ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर के प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार और वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी।इस पर पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार गौ-सेवा और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की गौशालाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकाला जाएगा।इस अवसर पर बीकानेर भाजपा नेताओं में बीपीएच ओ के राष्ट्रीय संस्थापक सत्य नारायण प्रजापति हीरोज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशन संवाल पार्षद माणक माहर बीपीएच ओ के जिलाध्यक्ष भंवर लाल नागा ओबीसी मोर्चा के पूर्व महामंत्री अर्जुन कुमावत श्रवण बोबरवाल आदि सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Latest Posts
- BIG INTELLIGENCE CRACKDOWN IN BIKANER: MI, CID, ZONAL INTELLIGENCE & POLICE SEIZE 600 GRAMS OF “WHALE VOMIT” AMBERGRIS WORTH UP TO ₹1 CRORE

- IAS Aparna Gupta Leads Rajasthan’s Water Heritage Revival, Turning Traditional Stepwells and Ponds into a Community-Led Conservation Movement

- India’s Nuclear Policy: Between Security, Status and Strategic Autonomy

- Women of the Future Awards 2026 to Honour Inspiring Women in Bikaner on September 20

- गांधी जयंती पर पत्रकारों, मीडिया एवं डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान, बीकानेर पुलिस के सर्किल ऑफिसर भी होंगे सम्मानित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


