बीकानेर, 22 मई । ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने शनिवार को कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए जनसुनवाई की। इस दौरान आमजन ने अपनी समस्याएं ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर डॉ. कल्ला ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डॉ. कल्ला ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर आमजन से एडवाइजरी की पालना करने की अपील की और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे। अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। अगले कुछ दिनों की सावधानी से कोरोना पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। जनसुनवाई के दौरान आमजन ने पानी, बिजली और सड़क से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण के लिए परिवाद प्रस्तुत किए। जिनके निस्तारण के निर्देश डॉ. कल्ला ने दूरभाष पर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनसुनवाई के लिए आए लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 31 मई तक पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।
Latest Posts
- 52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में बीकानेर की चार बेटियों का राजस्थान टीम में चयन

- बीकानेर की सामाजिक संस्कृति और भाईचारे के प्रतीक हैं पारंपरिक धूने, कोलायत मेले से हुआ शुभारंभ, होलिका दहन तक रहेंगे अनवरत जारी

- एमएस कॉलेज में ‘द डॉकलैब – अ न्यू वर्ड ऑफ बायोलॉजी’ राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को मिला हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग का अवसर

- दहेजमुक्त विवाह की अनुकरणीय पहल : न नकद, न सोने-चाँदी के आभूषण, न महंगे उपहार; केवल एक रुपया और नारियल का शगुन स्वीकार कर सारस्वा एवं तावणियाँ परिवार ने प्रस्तुत की सामाजिक बदलाव की मिसाल !!

- अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी के 61 वें शहादत दिवस पर 30 नवंबर को विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


