ऊर्जा मंत्री भाटी पहुंचे गुरु जम्भेश्वर समाधि स्थल, श्री डूडी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थना

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 3 सितम्बर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी रविवार को मुकाम पहुंचे। उन्होंने गुरु जम्भेश्वर के समाधि स्थल के दर्शन किए और राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपेंट बोर्ड के अध्यक्ष और विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
भाटी ने यहां मौजूद नागरिकों को बताया कि श्री रामेश्वर डूडी का गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार होना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं श्री डूडी के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर के संपर्क में हैं, हालांकि उनको होश तो नहीं आया, लेकिन राहत की बात यह भी है कि अब उन्हें कृत्रिम ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ रही है। उनके सभी ऑर्गन भी प्रोपर तरीके से काम कर रहे हैं। साथ ही ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर, शूगर बराबर है। उन्होंने कहा कि श्री डूडी शीघ्र स्वस्थ हों, सभी यही कामना कर रहे हैं।

Categories:
error: Content is protected !!