Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

एक क्लिक में पढ़े! राजस्थान के सार समाचार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Jammu And Kashmir: महबूबा मुफ्ती के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन,जम्मू ने शिवसेना, डोगरा फ्रंट ने दिखाया गुस्सा,महबूबा ने कहा है -‘पाकिस्तान से बात करो”

Jammu And Kashmir: आज चुनाव आयोग की बड़ी बैठक
सभी डिप्टी कमिश्नर के साथ चुनाव आयोग की वर्चुअल बैठक,परिसीमन पर डिप्टी कमिश्नर के साथ चर्चा करेगा EC,परिसीमन को लेकर जुटाए गए डाटा पर होगी चर्चा,दो सत्रों में बैठक, हर सत्र में 10-10 डिप्टी कमिश्नर होंगे शामिल
Jodhpur: महिला के साथ मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल
सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा की जा रही मारपीट,शिकारगढ़ स्थित एक सोसाइटी के बाहर का बताया जा रहा मामला,डीडी न्यूज़ वीडियो की नहीं करता पुष्टि
Jaipur अमरसर: ट्रैक्टर से गिरकर हुई युवक की मौत
बिजाई करते समय हुआ हादसा,ट्रैक्टर के पीछे हल पर बैठा हुआ था युवक,मृतक महेंद्र यादव था परमानपुरा गांव निवासी,अमरसर थाना पुलिस पहुंची मौके पर,चौमूं CHC में चल रहा मृतक का पोस्टमार्टम
Jhalawar: 13 हजार किसान भटक रहे दर-दर
नहीं मिला फसल बीमा क्लेम,बीमा प्रीमियम राशि जमा करने के बाद भी खराब फसलों का भरपाई नहीं,सरकारी समितियों और बैंकों के चक्कर में चकरघिन्नी हो रहे किसान,झालरापाटन पंचायत समिति के 13 हजार किसान परेशान
Jaipur: पुलिस इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह राणावत के बच्चे की आकस्मिक मौत
करनी सिंह देर रात अपने दोस्तों के साथ गया था घूमने,तबीयत खराब होने के कारण हुई मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
Rajasthan: कोरोना की थमती रफ्तार
पिछले 24 घंटे में 3 की मौत, 137 पॉजिटिव,इस दरमियान 437 मरीज हुए कोरोना से नेगेटिव ,प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 2388
Jhunjhunu सुल्ताना: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मिले पर्वतारोही अनिल से
एवरेस्ट फतह करने पर दी बधाई,फ्लैग सेरेमनी के दौरान रक्षा मंत्री को सौंपा आइस एक्स,1 जून को सोलाना के अनिल ने किया था माउंट एवरेस्ट फतेह
Dholpur बाड़ी: कंचनपुर थाना पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई
आरोपी सुनील गिरी और मुकेश गिरी को किया गिरफ्तार,दोनों के कब्जे से 315 बोर की 3 अवैध बंदूक और 9 जिंदा कारतूस बरामद,कंचनपुर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा की कार्रवाई
Pali: NH-25 पर सड़क का निर्माण 90 फीसदी पूरा
सड़क पर 110 किमी की पट्टी तैयार,उतारे जा सकेंगे सेना के फाइटर प्लेन,दिल्ली को बाड़मेर-जैसलेमर बॉर्डर को जोड़ने का काम करेगा हाई-वे
Barmer: पूर्व सहायक निदेशक जनसम्पर्क प्रदीप जाखड़ का निधन
प्रदीप जाखड़ के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक,जाखड़ बाड़मेर में APRO, PRO पदों पर लम्बे समय तक रहे,सेवानिवृत्ति के बाद जोधपुर में रह रहे थे जाखड़,कल रात हो गया था आकस्मिक निधन
Sikar: कुई खोदते समय दबा मजदूर
प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन,अधिकारी पहुंचे मौके पर,मजदूर को बाहर निकालने का चल रहा काम,दादिया थाना इलाके के कोलिड़ा गांव की घटना

REPORT BY : SAHIL PATHAN
धर्मांतरण गैंग को दो हाईप्रोफाइल लोगों का साथ
पूछताछ में उमर गौतम ने लोकसभा सांसद का किया जिक्र,लोकसभा सांसद कर रहा था धर्मांतरण गैंग की फंडिंग,बाल विकास मंत्रालय का अधिकारी कर रहा था गैंग की मदद,मंत्रालय का अधिकारी मूक-बधिर बच्चों की देता था सूचना

Barmer: ACB की कार्रवाई
रोजगार कार्यालय का बाबू ट्रैप,1 हजार की रिश्वत लेते दबोचा ACB ने
सुधीर वर्मा को एसीबी ने दबोचा,बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के लिए मांगी थी 3 हजार रुपये की घूस,ACB ASP रामनिवास सुंडा ने की कार्रवाई
CoronaVaccine की खेप पहुंची Jaipur
IndiGo6E की फ्लाइट से हैदराबाद से जयपुर पहुंची वैक्सीन,को-वैक्सीन के कुल 44 बॉक्स पहुंचे एयरपोर्ट,एयरपोर्ट प्रशासन ने चिलिंग सेंटर में सहेज कर रखी वैक्सीन,इसके बाद चिकित्सा विभाग की टीम को किया सुपुर्द
Jaipur: शहर में सुगम यातायात के लिए लगाये CCTV कैमरे
शाम 4 बजे ट्रैफ़िक मुख्यालय यादगार से होगी शुरुआत,पूर्व DGP कपिल गर्ग व एडिश्नल कमिश्नर राहुल प्रकाश करेंगे शुरुआत,ट्रैफ़िक कंट्रोल रूम से रखी जायेगी यातायात पर नज़र,शहर के कुछ चौराहों पर लगाए गए हाइटेक कैमरे
Jodhpur फलौदी: ग्रामीण SP अनिल कयाल के निर्देशन में बाप पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने 45.200 किलोग्राम डोडापोस्त किया जब्त,एक तस्कर शंकरलाल विश्नोई को किया गिरफ्तार,बाप पुलिस कर रही तस्कर से पूछताछ
Kota: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की एक और पहल
अपने संसदीय क्षेत्र के दूरदराज के इलाकों का करेंगे दौरे,कोरोनाकाल में अपना को खो चुके परिवारों का बांटेंगे दर्द,अगले एक हफ्ते तक कोटा-बूंदी प्रवास पर रहेंगे बिरला
Karauli: हिण्डौनसिटी से बड़ी खबर
जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग,हिंडौन के गेंदूपुरा गांव में हुई फायरिंग,गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत, 5 लोग घायल,सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर,घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
आरोपियों की तलाश जारी
Jaipur: फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बगरू थाने में दर्ज कराया मामला,पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता करवाया मेडिकल,पीड़िता के बयानों के आधार पर शुरू कि मामले की जांच
Jaipur: जगतपुरा इलाके में युवक छत से गिरकर घायल
दौसा से अपने दोस्तों के पास आया था जयपुर,देर रात को दहनपुर निवासी रमेश गिर गया छत से,SMS अस्पताल में ICU में चल रहा उपचार,जगतपुरा के VIT कॉलेज के पास की घटना,रामनगरिया पुलिस कर रही जांच
Nagaur: कल होगी जिलेभर में वन्यजीव गणना
जिले में 108 वाटर पॉइंट पर चांदनी रात में होगी गणना,वन विभाग के 150 से ज्यादा वनकर्मी करेंगे गणना,पिछले महीने वन्यजीव गणना हुई थी स्थगित,डीएफओ ज्ञानचंद ने दी जानकारी,बीते साल चिंकारा और काले हिरणों का बढ़ा था कुनबा
Bikaner: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया वर्चुअल शिलान्यास
MGSU साईकिल वेलोड्रम का किया शिलान्यास,कुलपति वीके सिंह ने दी डिटेल जानकारी,9 करोड़ 30 लाख की लागत से होगा तैयार,साथ ही प्रशिक्षक का पद भी किया गया स्वीकृत
Jaipur: फोन टेपिंग प्रकरण
Dr Mahesh Joshi को दिल्ली पुलिस का नोटिस,दिल्ली की रोहिणी, क्राइम ब्रांच से आया है नोटिस,कल उन्हें दिल्ली पुलिस ने बुलाया है पूछताछ के लिए,महेश जोशी इस बारे में कर सकते है आज PC
Karauli: दो पक्षों में हुए पथराव से मची अफरा-तफरी
कौवाखो क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव,पथराव में कुछ लोग हुए चोटिल,सूचना पर कोतवाली, सदर थाना और चौकी पुलिस पहुंची मौके पर,पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को लिया हिरासत में

Jaipur पहुंची कोरोना वैक्सीन की खेप,चिकित्सा विभाग को मिली 2,20,350 कोवैक्सीन,केंद्र सरकार की तरफ से भेजी गई ये वैक्सीन

Jodhpur बालेसर: शेरगढ़ क्षेत्र के सरकारी स्कूल में दुष्कर्म का मामला
मानव अधिकार आयोग की टीम पहुंची घटना स्थल,आयोग के रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक पहुंचे स्कूल,स्कूल में सम्बंधित स्टाफ एवं अधिकारियों के ले रहे बयान
Jaipur: रिटायर्ड IAS सीपी व्यास का निधन
कल उदयपुर में हुआ सीपी व्यास का निधन,उदयपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़ के रहे थे कलेक्टर,आबकारी आयुक्त भी रहे थे सीपी व्यास
Kota: वन मंत्री सुखराम बिश्नोई पहुंचे कोटा
सर्किट हाउस में वन अधिकारियों से कर रहे बातचीत,विकास और पर्यटन की संभावनाओं को लेकर अधिकारियों की लेंगे बैठक,संभाग के चारों जिलों के वन अधिकारी रहेंगे मौजूद
Bikaner: मुख्यमंत्री गहलोत की सौगात
महाराजा गंगासिंह विवि में साइकिलिंग वेलोड्रम का शिलान्यास,साइकिलिंग में बीकानेर क्षेत्र का रहा दबदबा,अब बीकानेर के साइकिलिस्टों को मिलेगी बेहतरीन सुविधा,गोविंद डोटासरा, सुभाष गर्ग भी VC से जुड़े
Alwar मालाखेड़ा: पुलिसकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप
मामले में एसपी तेजस्विनी गौतम ने की कार्रवाई,एक हेड कांस्टेबल व तीन कांस्टेबल को किया निलम्बित,हेड कांस्टेबल रामकेश, कांस्टेबल कमल, राजेश व एक अन्य को किया निलम्बित
Jaipur: चोरों ने विला में किया हाथ साफ
4 एसी,3गीजर,6पंखे सहित अन्य सामान किया चोरी,पार्थ सिटी कालवाड़ रोड स्थित विला में की चोरी,पीड़ित ने कालवाड़ थाने में दर्ज करवाया मामला,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Jaipur: करणी विहार इलाके में युवक पर फायरिंग का प्रकरण
करणी विहार थाना पुलिस ने आरोपी को मुंबई से लिया हिरासत में
मुंबई में एक युवक ने रची थी साजिश,जिस व्यक्ति पर फायरिंग करवाई उस व्यक्ति की पत्नी को चाहता था आरोपी,पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
Churu #बीदासर: बीदासर में ये कैसा टीकाकरण अभियान?
कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ाती ये लंबी कतारें,हाई स्कूल में लगना है आज 18+ वालों को टीका,टीका लगवाने आए लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूले,पुलिस के पहुंचने के बाद हो रही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना
Pali रोहट: चोरी की वारदात का खुलासा न होने पर दुकानदारों का प्रदर्शन
वायद ग्राम में दुकानदार बैठे धरने पर,गत दिनों पूर्व में हुई चोरी की घटना का नहीं हुआ खुलासा,वायद व्यापार मंडल सहित दुकानदार मौजूद
UttarPradesh: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान
‘योगी को सीएम बनाना केन्द्रीय नेतृत्व का फैसल’,’हमारे बीच कोई विवाद नहीं है’,’संगठन में कोई बदलाव नहीं’,”यूपी में 300 से ज्यादा सीट जीतेंगे”
Chittorgarh: मादक पदार्थ तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग
चित्तौड़गढ़ सदर थाना क्षेत्र की घटना,रिठौला-देवरी क्षेत्र में पुलिस कर रही सर्च,इलाके में बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास जारी,गाड़ी को छोड़ फरार हुए बदमाश,पुलिस बाद में लेगी गाड़ी की तलाशी
Banswara: शहर के चेतक कॉम्प्लेक्स स्थित लकड़ी के गोदाम में लगी आग
दमकल की गाड़ी पहुंची मौके पर, शटर काटकर आग बुझाई जा रही ,शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की मिल रही सूचना,आसपास की कॉलोनी में धुआं भरने से लोगों को भी हुई अत्यधिक परेशानी
Dungarpur: Dungarpur Police की डीएसटी टीम एक्शन में
बीती रात 3 अलग-अलग जगह की कार्रवाई,राजपुर घाटी के पास पकड़ा अवैध बजरी से भरा डंपर,स्कूटी से 15हजार रुपए की शराब की जब्त,मांडवा निवासी स्कूटी चालक किरण मीणा को किया गिरफ्तार,एक अन्य व्यक्ति से भी अवैध शराब जब्त कर किया गिरफ्तार
Nagaur परबतसर से खबर
डीग-कुम्हेर के विधायक विश्वेंद्र सिंह का 59वां जन्मदिन आज,विधायक रामनिवास गावडिया ने दी जन्मदिन की बधाई
Bikaner: बीकानेर वेटरनरी विवि में प्रदर्शन
मेनका गांधी के खिलाफ प्रदर्शन,वेटरनरी डॉक्टर को अपशब्द कहने का आरोप,वेटरनरी डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन
Bikaner: चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी आज आएंगे बीकानेर
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं जोशी,शहर और देहात भाजपा के पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा,वहीं भाजपा नेता भूपेंद्र शर्मा की अगुवाई में युवा करेंगे स्वागत
Bikaner: खुले नाले में फिर सांड गिरा
नगर निगम की टीम ने मशक्कत के बाद निकाला,पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, कुछ पूर्व पार्षद रहे मौके पर मौजूद,रांका ने कहा- बारिश से पहले ढका जाए नाला,अन्यथा हो सकता है बड़ा हादसा भी
Rajsamand: नाथद्वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने 6 जुआरी को किया गिरफ्तार,12,100 रुपए किए नकद बरामद,एक कार और तीन बाइक भी जब्त
Jhalawar #डग: उन्हेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चोरी की बाइक, ट्रैक्टर, अवैध शराब जब्त की सूचना,सीओ सर्किल डग, गंगधार उन्हेल पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई,उन्हेल थानाधिकारी भंवर सिंह करेंगे मामले का खुलासा,उन्हेल थाना क्षेत्र के बामन देवरिया कंजर डेरे की घटना
REPORT BY : SAHIL PATHAN

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!