: एक शख्सियत: ओमान में कविता की राजदूत ” द वर्ल्ड पोएट्री इंटरनेशनल कनाडा “द्वारा घोषित :: अमिता जयंत सांघवी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


अमिता संघवी सुल्तान काबूस विश्वविद्यालय, मस्कट, ओमान में अंग्रेजी पढ़ाती हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से एमए (इंग्लिश लिट), एम.फिल (इंग्लिश) और बी.एड तथा लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी, यूके से अपनी दूसरी एमए (इंग्लिश लैंग्वेज टीचिंग) की है। उनकी साहित्यिक यात्रा उनकी कविताओं की पहली पुस्तक, लैवेंडर मेमोरीज़ और अन्य कविताओं के साथ भारतीय दूतावास, ओमान में शुरू हुई।

वर्ल्ड पोएट्री इंटरनेशनल कनाडा ने उन्हें ओमान में कविता के राजदूत के रूप में सम्मानित किया है।
वह ओमान में कविता की प्रतिनिधि हैं ,यह पदवी इटली आर्ट मूवमेंट इमेजेज एंड पोसिया द्वारा उन्हें दी गई है। उनकी 40 से अधिक कविताएँ प्रकाशित हुई हैं और वर्ल्ड पोएट्री कनाडा द्वारा प्रकाशित पीसथॉन कविता संकलन का संपादन उन्होंने किया है। उनकी नई किताब ‘इंप्रेशन एंड एक्सप्रेशंस’ प्रकाशनार्थ है जिसमे संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, इटली, ग्रीस, तुर्की जापान, ओमान, ऑस्ट्रिया, भूटान, भारत, केनेया और संयुक्त अरब अमीरात के अंतरराष्ट्रीय कवियों की समकालीन कविताओं का संग्रह है।

Categories:
error: Content is protected !!