एनिमल बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ सर्टिफाइड फिल्म:7 दिनों में देश में 338 और ग्लोबली 563 करोड़ रुपए कमाए, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

एनिमल बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ सर्टिफाइड फिल्म:7 दिनों में देश में 338 और ग्लोबली 563 करोड़ रुपए कमाए, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल हर नए दिन के पुराने रिकॉर्ड तोड़ती और नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रखा है।

इस खबर में हम आपको बताएंगे फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन। साथ ही बताएंगे कि 7वें दिन इस फिल्म ने कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बनाए…

7 दिनों में 338.63 करोड़ का डोमेस्टिक कलेक्शन
फिल्म के हिंदी वर्जन ने गुरुवार को 22.35 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं इसके साउथ वर्जन ने गुरुवार को 1.78 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

इसके साथ ही इसके हिंदी वर्जन का टोटल कलेक्शन 300.81 करोड़ रुपए और साउथ वर्जन का टोटल कलेक्शन 37.82 करोड़ रुपए हो चुका है। ऐसे में सभी भाषाओं का मिलाकर एनिमल ने 7 दिनों में इंडिया में टोटल 338.63 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

एनिमल के हिंदी वर्जन का कलेक्शन

  • शुक्रवार- 63.80 करोड़
  • शनिवार- 66.27 करोड़
  • रविवार- 71.46 करोड़
  • साेमवार- 43.96 करोड़
  • मंगलवार- 37.47 करोड़
  • बुधवार- 30.39 करोड़
  • गुरुवार- 24.23 करोड़
  • टोटल (हिंदी कलेक्शन) – 300.81 करोड़
रणबीर की यह फिल्म हर नए दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है।

रणबीर की यह फिल्म हर नए दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है।

साउथ में एनिमल का कलेक्शन

  • शुक्रवार- 9.05 करोड़
  • शनिवार- 8.90 करोड़
  • रविवार- 7.23 करोड़
  • साेमवार- 4.41 करोड़
  • मंगलवार- 3.80 करोड़
  • बुधवार- 2.65 करोड़
  • गुरुवार- 1.78 करोड़
  • टोटल (साउथ कलेक्शन) – 37.82 करोड़
  • एनिमल का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 338.63 करोड़

7 दिनों में कमाए 563.3 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन
अब बात करें फिल्म के ग्लोबल कलेक्शन की तो पहले हफ्ते में इसने रिकॉर्ड 563.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

डे-बाय-डे ग्लोबल कलेक्शन

  • शुक्रवार- 116 करोड़
  • शनिवार- 120 करोड़
  • रविवार- 120 करोड़
  • सोमवार- 69 करोड़
  • मंगलवार- 56 करोड़
  • बुधवार- 46.60 करोड़
  • गुरुवार- 35.70 करोड़
  • टोटल क्लेक्शन- 563.30 करोड़
फिल्म में फर्स्ट वीक में 563 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

फिल्म में फर्स्ट वीक में 563 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

अब जानिए फिल्म ने 7वें दिन यानी अपने पहले हफ्ते के अंत में कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए…

पहले हफ्ते में एनिमल ने तोड़े ये रिकॉर्ड्स

  • पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी।
  • पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नॉन-हॉलिडे रिलीज फिल्म बनी।
  • सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ सर्टिफाइड फिल्म बनी।
  • किसी और फिल्म से क्लैश होकर भी पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म बनी।

हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  • जवान- 327.88 करोड़ [गुरुवार से बुधवार]
  • पठान- 318.50 करोड़ [बुधवार से मंगलवार]
  • एनिमल- 300.81 करोड़ [शुक्रवार से गुरुवार]
  • गदर 2- 284.63 करोड़ [शुक्रवार से गुरुवार]
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एनिमल के कलेक्शन की डिटेल्ड अपडेट दी है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एनिमल के कलेक्शन की डिटेल्ड अपडेट दी है।

आज टूट जाएगा ‘संजू’ का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड
रणबीर कपूर की 2018 में रिलीज हुई फिल्म संजू ने वर्ल्डवाइड 586 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह रणबीर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। एनिमल जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, यह तय है कि शुक्रवार को यह ‘संजू’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म सिर्फ वर्ल्डवाइड ही नहीं बल्कि संजू का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (342 करोड़) भी क्रॉस कर जाएगी।

रणबीर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में।

रणबीर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में।

सैम बहादुर की कमाई 38 करोड़ हुई
दूसरी तरफ एनिमल के साथ रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने अब तक 38.8 करोड़ रुपए का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। गुरुवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

सैम बहादुर में विक्की ने देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का रोल प्ले किया है।

सैम बहादुर में विक्की ने देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का रोल प्ले किया है।

सैम बहादुर को एनिमल के साथ क्लैश का बहुत नुकसान हुआ है। अगर यह फिल्म सोलो रिलीज होती तो अब तक 50 से 70 करोड़ रुपए तक कमा सकती थी। ग्लोबली इस फिल्म का कलेक्शन 49.75 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 6.25 कराेड़ कमाए थे।

Categories:
error: Content is protected !!