बीकानेर। एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार ओर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र बीकानेर, राजस्थान सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर स्वर्णकारों के लिए विशेष एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन सोमवार को होटल राजमहल में किया गया। जिसमें जयपुर से पधारे एमएसएमई के सहायक निदेशक तरुण भटनागर ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री जी द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना प्रारंभ की गई जिसका उद्देश्य परंपरागत कार्य करने वाले हस्तशिल्प कारीगरों को प्रारंभ से अंत तक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। जिला उद्योग केन्द्र, बीकानेर की महाप्रबंधक श्रीमति मंजू नैन गोदारा ने पीएम विश्वकर्मा योजना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि हस्तशिल्प कारीगरों के लिए राज्य सरकार ओर भारत सरकार पूर्ण सहयोग करेगी। नाबार्ड के रमेश तांबिया ने योजना से अवगत कराया एवं कार्यक्रम में जीजेईपीसी के अजय पुरोहित ने ज्वैलरी व्यवसाय में एक्सपोर्ट की संभावनाओं की जानकारी दी एवं आईआईजेएस से अनीस कपिल ने ज्वैलरी बनाने से लेकर मार्केटिंग तक की जानकारी स्वर्णकारों को दी। नेशनल स्टीरिंग कमेटी के नामित सदस्य भंवरलाल जांगिड़ एवं नरेश नायक ने पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी। लघु उद्योग भारती के सुभाष मित्तल एवं अध्यक्ष हर्ष कंसल ने योजना के बारे में बताया ओर अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील स्वर्णकारों से की।कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के सुभाष मित्तल एवं बीकानेर कुन्दन मीना हस्तशिल्प विकास संघ के राजगोपाल सोनी,राकेश सोनी अमित सोनी लोकेश हेमकार, मुकेश सोनी,सुनील सोनी का सहयोग रहा।
Latest Posts
- Sanjay Kumar Tetarwal Seeks Support for Sarpanch Post in Kolasar (Lalpura), Unveils Vision for an Ideal Gram Panchayat

- एनआरसीसी में जनजातीय किसानों को उन्नत बीजों के चयन एवं प्रबंधन की दी जानकारी

- 42वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप बीकानेर में

- कूडो चैंपियनशिप में बीकानेर के 72 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम खम, बीकानेर के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर अब तक की बड़ी टीम की भागीदारी

- कचरा संग्रहण टिपर की टक्कर से केशवदत्त आचार्य की मौत के बाद परिजनों ने चालक सहित नगर निगम अधिकारियों और ठेका कंपनी पर कार्रवाई की उठाई मांग..
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


