एमजीएसयू में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की संस्मरण सभा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

एमजीएसयू में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की संस्मरण सभा

[metaslider id=”119252″]

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, “स्कूल आफ लॉ” में संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 75 कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर स्मरण सभा का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए स्कूल आफ लॉ के निदेशक डॉक्टर रविंद्र मंगल ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब ने देश की दशा और दिशा को बदलने का काम किया है शंकाय सदस्य डॉक्टर सीमा जैन ने कहा कि संविधान निर्माता भौतिक रूप से जरूर हमसे विदा हो गए लेकिन अगड़े पिछड़े वर्गों तथा कमजोर वर्गों को स्वतंत्रता और समानता से जीवन जीने का अधिकार हर नागरिक को संवैधानिक प्रबंधों के माध्यम से दे गए। विद्यार्थी वर्ग से एड. रेवंत सिंह ने कहा कि अगर किसी भी वर्ग के साथ सामाजिक, आर्थिक या राजनीतिक रूप से अन्याय होता है तो विधि के विद्यार्थियों के लिए बेहद शर्म की बात है इस क्रम में विद्यार्थी राहुल बिश्नोई ने कहा कि हमें पीड़ितों की न्यायिक सहायता के लिए आगे आना ही चाहिए। दीपक चौधरी खुशवंत सिंह, रागनी पुरी ने भी बाबा साहब संविधान निर्माता के जीवन संस्मरण पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन आदित्य ने किया। कार्यक्रम का संयोजन राहुल यादव, डॉक्टर प्रदीप कच्छावा, मोनिका पंवार, वीरेंद्र, वर्षा पंवार, सुमन चौधरी इत्यादि ने किया।

Categories:
error: Content is protected !!