एयर वाइस मार्शल पी एस करकरे ने पश्चिमी वायु कमांड मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारी (प्रशासन) का पदभार संभाला

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

एयर वाइस मार्शल पी एस करकरे ने पश्चिमी वायु कमांड मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारी (प्रशासन) का पदभार संभाला
एयर वाइस मार्शल पी.एस. करकरे ने 1 फरवरी, 2021 को पश्चिमी वायु कमांड मुख्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का पदभार संभाला। उन्होंने यह पदभार विशिष्ट सेवा मेडल एयर वाइस मार्शल के. अनंतरमण से ग्रहण किया।

एयर वाइस मार्शल पी.एस. करकरे को 19 दिसंबर, 1987 को प्रशासन शाखा में नियुक्त किया गया था। इस वायु सेना अधिकारी ने कमांड मुख्यालयों और वायु मुख्यालयों की कई तरह की इकाइयों में सेवाएं दी हैं। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (सीडीएम) से स्नातक हैं एवं सीडीएम हैदराबाद में एक डायरेक्टिंग स्टाफ रह चुके हैं।

एवीएम पी.एस. करकरे पश्चिमी वायु कमांड मुख्यालय में वर्तमान नियुक्ति से पहले वायु मुख्यालय (वायु भवन) में ‘एयर कमोडोर एयर फोर्स वर्क्स’ थे।

Categories:
error: Content is protected !!