बीकानेर। अमन कला केंद्र की ओर से बुधवार को लायन्स क्लब पंचशती सर्किल के पास हिन्दी सिनेमा के महान पार्श्वगायक मुकेश, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार की स्मृति तथा अभिनेता देव आनंद की जयंती के अवसर पर ‘ये शाम मस्तानी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 90 के दशक के लोकप्रिय फिल्मी गीतों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं।
संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद मिढ़ा थे। अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा एवं डॉ. श्याम अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. जैनुल आबेदीन, सचिन भाटिया, संजय सांखला, अहमद हारून कादरी, मोहम्मद सदीक चौहान, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. राकेश रावत, डॉ. भूपेन्द्र तिवाड़ी, मास्टर अमीर एवं एम.आर. कुकरेजा शामिल रहे।
कार्यक्रम में संस्था के कलाकारों ने रफी, मुकेश, किशोर कुमार और देव आनंद से जुड़े सदाबहार गीतों के साथ 90 के दशक के लोकप्रिय फिल्मी गीत प्रस्तुत कर संगीत की महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। एम. रफीक कादरी, अहमद हारून कादरी, सिराजुद्दीन खोखर, जावेद मिर्जा, सुमन पंवार, डॉ. तपस्या चतुर्वेदी, विवेकानंद आर्य, डॉ. नरेश पोपली, दीपक खत्री, राकेश सारस्वत, मास्टर रेहान, विश्वजीत घोषाल, राजेश अरोड़ा, कैलाश खरखोदिया, एम.आर. कुकरेजा, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. भूपेन्द्र तिवाड़ी एवं डॉ. दिनेश शर्मा ने गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का संचालन एम. रफीक कादरी ने किया। देर तक चली सुरों की इस महफिल में श्रोताओं ने सदाबहार गीतों का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।







