एशिया कप के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच होंगे अनिल जोशी का चयन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 30 जनवरी/ थाईलैंड के बैंकॉक में 2 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले पैरा एशिया कप 2025 के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच के रूप में राजस्थान, बीकानेर के अनिल जोशी का चयन हुआ है। यह टूर्नामेंट 25 सदस्यीय भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें कोच अनिल जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

भारतीय तीरंदाजी टीम 2 फरवरी को सुबह थाईलैंड के लिए रवाना होगी। अनिल जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया में विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय तीरंदाज इस टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतने में सफल रहेंगे।

गौरतलब है कि अनिल जोशी इससे पहले भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनकी कोचिंग में खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है।

यह उपलब्धि न केवल बीकानेर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। अनिल जोशी की विशेषज्ञता और अनुभव भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी।

Categories:
error: Content is protected !!