करनाल हरियाणा में बीकानेर की लेखिका और समाजसेविका अंजुमन आरा का अभिनेता अरबाज खान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। करनाल हरियाणा में बीकानेर की लेखिका और समाजसेविका अंजुमन आरा का अभिनेता अरबाज खान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया गया।

एंटी करप्शन फाउंडेशन करनाल हरियाणा की और से आयोजित पांचवे स्थापना दिवस समारोह में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल मंसूरी जूनियर अन्नू कपूर ने बताया है कि मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता अरबाज खान और संस्था अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा के सानिध्य में बीकानेर की लेखिका और समाजसेविका अंजुमन आरा कादरी को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया और इस अवसर पर उनके साहित्यिक और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए बताया गया की कोविड काल में अंजुमन आरा की सेवाएं उल्लेखनीय रही थी । अंजुमन आरा के आलेख , कहानियां और कविताएं देश की प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती है । ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और रचनात्मक कार्यों में भी आपकी विशेष भूमिका रही है ।
अरबाज खान ने भी अंजुमन आरा के लिए शुभकामनाएं प्रकट की ।अंजुमन आरा को अंतर राज्य सम्मान मिलने पर शहर के गणमान्य लोगों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह शहर का सम्मान है।

Categories:
error: Content is protected !!