कांग्रेस नेता सोनू आसुदानी ने पार्टी की जिला स्तरीय नियुक्तियों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भरवाए गए प्रोफार्मा को तरजीह देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।जिला स्तरीय पदाधिकारियों की राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस नेता सोनूराज आसुदानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र  लिखकर कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा माह जनवरी फरवरी में जिला स्तरीय नियुक्तियों का प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रोफार्मा थमाया गया था जिसको कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भरकर प्रभारी मंत्री एवं संगठन प्रभारी पदाधिकारियों को दिया था। जिससे जिला स्तरीय समितियों में नियुक्ति हो सके किंतु अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इस प्रोफार्मा की सुध नहीं ली है जिससे जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं का बड़ा वर्ग निराश हो रहा है।

आसुदानी ने पत्र में लिखा है सरकार द्वारा 85 समितियों में जिला स्तरीय एवम् उपखंड स्तरीय सदस्यों की नियुक्तियां होनी है 

आसुदानी ने ध्यानकर्षित करते हुए लिखा है कि केवल दस से पंद्रह समितियों में जिला स्तरीय नियुक्तियां हो तब दस हजार कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों द्वारा समन्वित किया जा सकता है ।

आसुदानी ने मुख्यमंत्री से मांग की है अविलंब राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस के 

जिला प्रभारीयो को सक्रियता दिखानी चाहिए ।

जिला स्तरीय समितियों में जिला क्रीड़ा परिषद समिति,20 सूत्री कार्यक्रम आयोजन क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति,जिला जल वितरण समिति, जिला महिला सहायता समिति, जिला अल्पसंख्यक मामलात कमेटी, जिला लोक शिक्षा समिति,जिला जनअभाव अभियोग निराकरण समिति,जिला समन्वयक समिति,जिला समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला जल प्रदूषण की रोकथाम समिति आदि समितियों से हजारों कार्यकर्ताओं को ऊर्जा एवं संबल मिल सकता है।

Categories:
error: Content is protected !!