कावनी गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर 21 दिसंबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत गोद लिए गए गांव कावनी में आज बुधवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों एवं सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्गो की स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उपयुक्त परामर्श के साथ दवाईयां वितरित की गई। शिविर मे डा. मनोज, डा. भरत भूषण, डा. रविन्द्र ने अपनी स्वास्थ्य जानकारी प्रदान की महाविद्यालय से सहायक आचार्य डा. प्रसन्नलता आर्य तथा डॉ ममता सिंह उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!