कृषि विश्वविधालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर 26 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ अरुण कुमार ने झंडारोहण किया तथा राष्ट्रगान के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। कुलपति डॉ अरुण कुमार ने अपने संबोधन में देश के संविधान की विशेषतायें बताते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों व भूमिका के बारे में बताया। समारोह में डॉ आर एस राठौड़ को बेस्ट साइंटिस्ट के अवार्ड से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय में प्रथम बार कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान, सामुदायिक विज्ञान व कृषि व्यवसाय से संबंधित झांकियों का प्रदर्शन किया गया, श्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान क्रमशः कृषि अनुसंधान निदेशालय, कृषि यंत्र मशीनरी परीक्षण व प्रशिक्षण केंद्र व कृषि महाविद्यालय ने प्राप्त किया। आईएबीएम व सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। छात्र कल्याण निदेशक डॉ वीर सिंह ने बताया कि आज के समारोह में कृषि महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस वॉलिंटियर्स तथा सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के एनएसएस वालिंटियर्स ने परेड में भाग लिया। इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी के बच्चों, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों व कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के अंत में कुलपति अरुण कुमार द्वारा तिरंगा रूपी गुब्बारा आसमान में छोड़ा गया। गणतंत्र दिवस समारोह में कुलसचिव सुनीता चौधरी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!