केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रयास से अनूपगढ़ बीकानेर नई रेलवे लाईन का मार्ग प्रशस्त

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए रेल मंत्री का आभार जताया।

बीकानेर नई रेलवे लाईन को पूरा करने की दिशा में अनूपगढ़ से बीकानेर नई रेल लाइन के लिए 4.62 करोड़ की लागत से फाईनल लोकेषन सर्वे हेतु स्वीकृति मिली केन्द्रीय विधि एवं न्याय, संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया की अनूपगढ़ व खाजूवाला विधानसभा की चिरप्रतिक्षित मांग अनूपगढ़ से बीकानेर नई रेलवे लाईन को पूरा करने की दिशा में रेल मंत्रालय ने 4.62 करोड़ की लागत से 185 किमी लम्बी रेलवे लाईन हेतु फाईनल लोकेशन सर्वे हेतु अनुमती दी है।
क्षेत्रवासियों की लंबे समय से इस रेलवे लाइन के लिए मांग रही है। रेल मंत्रालय द्वारा जून 2022 में 75 लाख रू. की लागत से प्रिलिमनरी इंजीनियरिंग कम ट्रेफिक सर्वे करवाया गया जिसका सकारात्मक परिणाम आने के बाद अब 4 करोड़ 62 लाख 50 हजार रूपए की लागत से फाईनल लोकेशन सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे को स्वीकृति मिलने पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव व रेल राज्य मंत्री दानवे साहब के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। मेघवाल ने प्रसन्नता जताते हुए आश्वासन दिया कि इस फाईनल लोकेशन सर्वे को जल्द से जल्द पुरा करवाया जाएगा। जिसके आधार पर शीघ्र नए रेलवे ट्रेक का कार्य शुरू होगा। इस नई रेलवे लाईन के बनने से संसदीय क्षेत्र बीकानेर के अनूपगढ़, घडसाना, रावला, छतरगढ़, खाजूवाला आदी क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाएं बढ़ने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। यह नई रेलवे लाईन सीमावर्ती क्षेत्र में सामरिक दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी।

Categories:
error: Content is protected !!