केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, तीनों कृषि कानून वापस लिए गए::पीएम ने किया एलान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

केंद्र ने वापस किए कृषि कानून, कहा-‘इतनी पवित्र बात, पूर्ण रूप से शुद्ध, किसानों के हित की बात, हम अपने प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए

राष्ट्र के नाम संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के खास अवसर पर विवादित तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए यह कहना चाहता हूं कि हमारी तपस्या में कोई कमी रह गई होगी. उन्होंने कहा कि कुछ किसान भाइयों को समझा नहीं पाए. आज गुरुनानक देव का पवित्र पर्व है. ये समय किसी को दोष देने का समय नहीं है. आज पूरे देश को यह बताने आया हूं कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू कर देंगे. इसके साथ ही, पीएम मोदी ने आंदोलन पर बैठे लोगों को प्रकाश पर्व पर अपने घर वापस जाने की अपील की.

जब आज सुबह 9 बजे अचानक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की बात आई तब इसे देशभर में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं प्रारंभ हो गई थी संबोधन की शुरूआत में मोदी ने प्रकाश पर्व की बधाई दी और किसानों के लिए बड़ी बात कही। अपने सम्बोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि हम इसी महीने तीनों कृषि कानून वापस ले रहे है। मोदी ने प्रदर्शन कर रहे किसानों से कहा कि अब आप वापस लौट जाए और अपने-अपने घर,खेत में काम करें। मोदी ने कहा कि हम इसके लिए एक कमेटी बनाएगें और वो कमेटी सभी की राय से निर्णय करेगी।

Categories:
error: Content is protected !!