NATIONAL NEWS

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम ने लिया सभास्थल का जायजा:पीएम संग आ सकते हैं रेल और श्रम मंत्री, लखासर टाेल के पास हाेगी सभा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम ने लिया सभास्थल का जायजा:पीएम संग आ सकते हैं रेल और श्रम मंत्री, लखासर टाेल के पास हाेगी सभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आठ जुलाई को केन्द्रीय रेल मंत्री और केन्द्रीय श्रम मंत्री के भी आने की चर्चा है। दोनों कैबिनेट मंत्रियों के आने की अधिकृत घोषणा तो नहीं हुई लेकिन ईएसआई बिल्डिंग के उद्घाटन में श्रम मंत्री और रेलवे स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में रेल मंत्री के आने की चर्चा है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी कल आएंगे।

दरअसल आठ जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखासर के पास ग्रीन एक्सप्रेस वे के टोल के पास आएंगे। वहीं से कई परियोजनाओं का उदघाटन करेंगे। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को दिल्ली से बीकानेर तैयारियों का जायजा लेने आए हैं। सुबह वे लखासर पहुंचे। टोल के पास दो भव्य डोम बनाए जाएंगे। एक में सरकारी कार्यक्रम होगा। जहां प्रधानमंत्री तमाम योजनाओं का उदघाटन करेंगे। वहां करीब 2000 लाेगाें के बैठने का इंतजाम किया जाएगा।

दूसरा डाेम भाजपा का लगेगा। दाे लाख लाेगाें के बैठने के हिसाब से लगाया जाएगा। अंतिम निर्णय रविवार काे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.पी.जाेशी करेंगे। वे रविवार काे यहां आएंगे। माेदी की सभा से जुड़ी तैयारियाें काे लेकर शनिवार काे भाजपा नेताओं की एक वीडियाे कांफ्रेंसिंग से मीटिंग भी हुई। दूसरी ओर दो कैबिनेट मंत्रियों के भी आने की खबर है। हालांकि कहा ये भी जा रहा कि ये मंत्री वर्चुअल भी जुड़ सकते हैं। रेलवे स्टेशन के शिलान्यास का कार्यक्रम को अध्यक्ष जोशी के आने पर अंतिम रूप दिया जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!