एसजेपीएस : भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर जीवंत झाँकियों से जीवन आदर्शों का भव्य प्रस्तुतीकरण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महावीर जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जीवन, उपदेशों एवं सिद्धांतों को जीवंत झाँकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया ।
शालाध्यक्ष विजय कुमार जी कोचर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चिंतन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा कुल 11 आकर्षक एवं संदेशपूर्ण झाँकियाँ, एसजेपीएस गतिविधियों को स्कैन कोड के माध्यम से प्रस्तुति, शाला के ए आई विद्यार्थियों द्वारा निर्मित रोबोट के माध्यम से आरती एवं चौबीस तीर्थंकरों के लिए नृत्य वंदना विशेष आकर्षण का विषय रहा।
शाला सचिव सी ए माणक कोचर ने रैली द्वारा पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, स्वच्छता, कर्म सिद्धांत, महावीर का अंतिम उपदेश, निर्वाण, जियो और जीने दो जैसे विषयों को शामिल कर समाज को सकारात्मक एवं प्रेरणादायक दिशा देने का माध्यम बताया।
शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने इस आयोजन को भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांत – अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य को अपने जीवन में अपनाने एवं युवाओं को संस्कार तथा संस्कृति से जोड़ने का प्रखर माध्यम बताया।
मुख्य अतिथि आईएएस श्री गौरव जी बोथरा तथा जैन महासभा टीम के पदाधिकारिगण श्री लूणकरणजी छाजेड़, श्री चंपक मल जी Surana , श्री कन्हैयालाल जी बोथरा, श्री संजय जी सांड, श्री बसंत जी नवलखा, श्री विनोद जी बाफना, श्री जयचंद लाल जी Daga आदि ने स्मृति चिन्ह तथा नकद राशि भेंट कर टीम एसजेपीएस व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

Categories:
error: Content is protected !!