कोकिला बेन अंबानी नाथद्वारा में मना रही जन्मदिन:अंबानी परिवार ने किया श्रीनाथजी मंदिर में 56 भोग मनोरथ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कोकिला बेन अंबानी नाथद्वारा में मना रही जन्मदिन:अंबानी परिवार ने किया श्रीनाथजी मंदिर में 56 भोग मनोरथ

रिलायंस समूह के एमडी मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन नाथद्वारा में अपना 89वां जन्मदिन मना रही है।   - Dainik Bhaskar

रिलायंस समूह के एमडी मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन नाथद्वारा में अपना 89वां जन्मदिन मना रही है।  

रिलायंस समूह के एमडी मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन का आज 89वां जन्मदिन है। इसके लिए वो राजसमंद के नाथद्वारा पहुंचीं है। नाथद्वारा स्थित पुष्टि मार्ग की प्रधान पीठ श्रीनाथजी की हवेली में वे अपना जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर अंबानी परिवार के कई सदस्य मौजूद हैं। मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी नाथद्वारा पहुंच चुके हैं।

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी नाथद्वारा पहुंचे हैं।

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी नाथद्वारा पहुंचे हैं।

कोकिल बेन श्रीनाथजी मंदिर मंडल बोर्ड की उपाध्यक्ष भी है। उनके जन्मदिन के अवसर पर बाल स्वरूप श्रीनाथजी प्रभु को अनूठे श्रृंगार में सजाकर 56 भोग धराया गया है। रिलायंस समूह की ओर से 56 भोग मनोरथ करवाया गया है। इससे पहले कोकिला बेन ने शुक्रवार देर शाम को ही नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथ जी के दर्शन किए और रात्रि विश्राम धीरज धाम में किया।

कोकिला बेन के जन्मदिन के आयोजन को लेकर श्रीनाथजी प्रभु की हवेली के मोती महल में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है।

कोकिला बेन के जन्मदिन के आयोजन को लेकर श्रीनाथजी प्रभु की हवेली के मोती महल में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है।

कोकिला बेन के जन्मदिन के आयोजन को लेकर श्रीनाथजी प्रभु की हवेली में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है। हवेली के मोती महल को फूलों से सजाया गया है। कोकिला बेन के साथ उनके पुत्र अनिल अंबानी व टीना अंबानी सहित परिवार के सदस्य भी शुक्रवार को पहुंच चुके थे। इसके अलावा आज रिलायंस समूह के परिवार के कई सदस्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नाथद्वारा पहुंचेंगे।

श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत पुत्र गोस्वामी विशाल बावा भी शुक्रवार शाम को नाथद्वारा पहुंचे।

श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत पुत्र गोस्वामी विशाल बावा भी शुक्रवार शाम को नाथद्वारा पहुंचे।

Categories:
error: Content is protected !!