देशभर में कोचिंग हब के रूप में विख्यात कोटा शहर में इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्टर तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।यह कार्य राजकोम्प इंफो सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जाएगा प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग ₹68लाख बताई जा रही है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय कबबाद कोटा शहर में कोचिंग कर रहे लगभग 2लाख विद्यार्थियों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा ताकि राज्य सरकार के पास प्रदेश में रह रहे प्रवासियों की सही संख्या तथा व्यक्तिगत विवरण का रिकॉर्ड उपलब्ध हो सके। विद्यार्थियों का विवरण उपलब्ध होने पर उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंधन आसानी से किया जा सकेगा इस तरह के रजिस्टर प्रदेश के कोचिंग संस्थान वाले अन्य शहरों के लिए भी तैयार किए जाएंगे ।सूचना विभाग की ओर से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार स्टूडेंट डेटाबेस तैयार करने का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए वेब पोर्टल और मोबाइल एपतैयार करना है जिससे विद्यार्थियों के परिजनों के विवरण के साथ साथ कोचिंग संस्थान, हॉस्टल, पेइंग गेस्ट में सुविधाओं की जानकारी भी दर्ज होगी। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को कोचिंग आवास एवं खाने-पीने से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करने और उनके निस्तारण की सुविधा भी दी जाएगी।
Latest Posts
- CISF Announces Historic Functional Restructuring to Strengthen Critical Infrastructure Security Across India

- सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की पहल: 50 मरीज घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद रवाना

- कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
- बीकानेर में 1 नवंबर को सजेगी सुरों की महफिल, ‘आएगा आने वाला आएगा’ कार्यक्रम में दी जाएगी लीजेंड संगीतकारों को श्रद्धांजलि

- स्वामी आरएन स्कूल ने “उमंग” से मनाया वार्षिकोत्सव

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


