कोरोना से नहीं हुई मोनालिसा की मौत, मर्डर हुआ !, आरोपी को किया गिरफ़्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*कोरोना से नहीं हुई मोनालिसा की मौत, मर्डर हुआ !, बीकानेर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार*
TIN UPDATE
बीकानेर। मोनालिसा हत्याकांड में आरोपी भवानी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसपी अमित कुमार ने भवानी सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह है पूरा मामला दो साल पहले कोरोना काल में मोनालिसा की जयपुर में मौत हो गई थी। परिजनों हत्या का आरोप लगाया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोरोना से मौत होना बताया गया। यहां तक कि मोनालिसा का शव भी परिजनों को दिखाया नहीं गया। कुछ दिन पूर्व डीजी के आदेश पर बीकानेर के सदर थाने में हत्या का मुकदमा हुआ। जांच एएसपी अमित कुमार बुडानिया को दी गई। अमित कुमार ने जांच करते हुए इस रहस्यमी पुराने मामले में सबूत जुटाए। जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर बुडानिया ने भवानी सिंह को गिरफ्तार कर किया गया। बताया जाता है कि भवानी सिंह पहले से शादीशुदा था। उसके एक पुत्र था, इसके बावजूद उसने मोनालिसा में विवाह रचाया। इसके अलावा यह जानकारी भी सामने आई है की जयपुर रोड़ की एक कीमती जमीन को हड़पने के लिए हत्या की साज़िश रची गई।

Categories:
error: Content is protected !!