भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,के मुख्य सचिव ने
जम्मू एवम कश्मीर के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर डेल्टा प्लस संस्करण के संदर्भ में निर्देश दिए है।निर्देशों में आईएनएसएसीओजी द्वारा यह सूचित किया गया है कि डेल्टा प्लस संस्करण जो वर्तमान में चिंता का एक संस्करण (वीओसी) है उसमे बढ़ी हुई संप्रेषणीयता,फेफड़ों की कोशिकाओं के रिसेप्टर्स के लिए मजबूत बंधन ,मोनोक्लोनल एंटीबॉडी प्रतिक्रिया में संभावित कमी पाई गई है।
इसके साथ ही यह सूचित किया गया है कि यह वेरिएंट जम्मू-कश्मीर के कटरा जिले में पाया गया है।जिसके चलते अब अधिक केंद्रित और कठोर बनना होगा। जिसके चलते जिलों और समूहों में तत्काल रोकथाम के उपाय करने होंगे। जिसमें भीड़ को रोकना ,व्यापक परीक्षण, शीघ्र ट्रेसिंग और साथ ही प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन कवरेज शामिल है। साथ ही पॉजिटिव व्यक्तियों के सैंपल नामित प्रयोगशालाओं को तत्काल भेजे जाएं ताकि इस पर अंकुश हेतु कार्यवाही की जा सके।
Categories: NATIONAL NEWS











Leave a Reply