NATIONAL NEWS

क्या इलेक्शन कमीशन ने नियुक्त किए 2 नए चुनाव आयुक्त:सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा नोटिफिकेशन लेटर; जानिए सच्चाई

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

क्या इलेक्शन कमीशन ने नियुक्त किए 2 नए चुनाव आयुक्त:सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा नोटिफिकेशन लेटर; जानिए सच्चाई

सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग का एक नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है। इसमें दो नए इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राजेश कुमार गुप्ता और डॉ. प्रियांश शर्मा की नियुक्ति की जानकारी है। इसमें लिखा है कि दोनों अफसर 13 मार्च 2024 को पदभार संभालेंगे।

दरअसल, 3 सदस्यीय चुनाव आयोग में अभी CEC राजीव कुमार ही रह गए हैं। चुनाव आयुक्त के दो पद खाली हैं। 9 मार्च को अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले अनूप पांडे 15 फरवरी को चुनाव आयुक्त पद से रिटायर हुए थे।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 16-17 मार्च को
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 16-17 मार्च को हो सकता है। इससे पहले चुनाव आयुक्त के दोनों पद भरे जाने हैं। 14 मार्च को पीएम के अध्यक्षता वाली समिति इनके नाम तय करेगी। इससे पहले यह नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है। इस लेटर को कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर ने शेयर किया है।

इसी दावे के साथ आशीष कुमार नाम के एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने भी लेटर शेयर किया। यूजर ने लिखा- दो नए इलेक्शन कमिश्नर। (अर्काइव)

अब देखिए उस नोटिफिकेशन को…

इलेक्शन कमीशन के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोटिफिकेशन लेटर।

इलेक्शन कमीशन के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोटिफिकेशन लेटर।

वायरल लेटर का सच…

वायरल लेटर का सच जानने के लिए हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स सर्च किए। सर्च करने पर हमें इससे जुड़ा एक पोस्ट PIB फैक्ट चेक के एक्स अकाउंट पर मिला।

PIB फैक्ट चेक ने वायरल लेटर का खंडन करते हुए इसे फेक बताया है। PIB ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- भारतीय चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित एक अधिसूचना सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है। यह नोटिफिकेशन फर्जी है। ऐसा कोई गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

पड़ताल के अगले चरण में हमने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट भी चेक की। वेबसाइट पर हमें ना ही ऐसा कोई नोटिफिकेशन लेटर और ना ही इससे जुड़ी कोई जानकारी मिली। साफ है कि सोशल मीडिया पर इलेक्शन कमीशन के नाम से शेयर किया जा रहा लेटर पूरी तरह फेक है।

दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति 15 मार्च को हो सकती है…

चुनाव आयोग में इस समय दो चुनाव आयुक्तों (ECs) के पद खाली है। इन्हें भरे जाने को लेकर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल की 13 या 14 मार्च को बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक 15 मार्च को दो EC की नियुक्ति हो सकती है। नियम के मुताबिक चुनाव आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं।

एक चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे फरवरी में रिटायर हो गए थे। दूसरे अरुण गोयल ने 8 मार्च की सुबह अचानक इस्तीफा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 मार्च को स्वीकार कर लिया। लिहाजा 3 सदस्यीय चुनाव आयोग में इस वक्त सिर्फ CEC राजीव कुमार ही हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले EC अरुण गोयल का इस्तीफा : 2027 तक कार्यकाल था; तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में CEC राजीव कुमार फिलहाल अकेले

चुनाव आयुक्त (EC) अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। शनिवार 9 मार्च को जारी गजट नोटिफिकेशन में इसके बारे में जानकारी दी गई। गोयल का इस्तीफा उस वक्त आया है, जब कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव का ऐलान होने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!