बीकानेर में विद्युत विभाग के रायसर GSS में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियां मौके पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर जिले के रायसर में स्थित विद्युत विभाग के जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुएं के गुबार दिखाई देने लगे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि विद्युत उपकरणों में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Categories:
error: Content is protected !!