NATIONAL NEWS

क्वीन ऑफ इंडिया ब्यूटी पेजेंट का ऑडिशन जयपुर गुलाबी नगरी में शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर 31 जुलाई। क्वीन ऑफ इंडिया ब्यूटी पेजेंट का ऑडिशन जयपुर गुलाबी नगरी में शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। सितंबर में जयपुर में होने वाले ब्यूटी पेजेंट फिनाले के जूरी मेंबर्स् अभिनेत्री शैफाली जरीवाला और दीपशिखा नागपाल होंगे।
ऑडिशन का शुभारंभ शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर शिव सिंह शेखावत, प्रमोद गोयल, अरुण अग्रवाल, किशोर टाँक, रमेश सेनी, पवन भिंडा,यूसुफ़ और ख़ालिद हासमी भी मंच पर उपस्थित थे।
क्वीन ऑफ इंडिया ब्यूटी पेजेंट इस साल सितंबर में जयपुर में आयोजित होगा जिसके लिए ऑडिशंस भारत में अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं।
क्वीन ऑफ इंडिया के फ़ाउंडर और डायरेक्टर मोनू वर्मा ने बताया कि इसी के अंतर्गत आज होटल सफ़ारी जयपुर में ऑडिशन हुये, जिसमें जयपुर व राजस्थान के शहरों से आये प्रतियोगियों ने भाग लिया। ऑडिशन में मोनु वर्मा व शमशाद पठान निर्णायक की भूमिका में थे। कार्यकम का संचालन लवीना ने किया।
पूनम अंकुर छाबड़ा ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने कार्यक्रम में रैंप वॉक भी किया।
यह ब्यूटी पेजेंट, क्वीन ऑफ इंडिया कल्याण एंड संस प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है और इसके आयोजक अनिल सैनी, रविकांत शर्मा, बुधप्रकाश शर्मा, विमल इंदोरिया, शिमरन भाट्टी, हनुमान शर्मा एंड मनेजिंग डायरेक्टर, विजय वर्मा व अन्य टीम के सदस्य योगेंद्र वर्मा और अनु वर्मा लक्ष्मी नारायण है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!