राजस्थान सरकार के विधि मंत्री शांति धारीवाल से भेंट कर राजस्थान बार काउंसिल के चेयरमैन कुलदीप कुमार शर्मा ने अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु योजनाओं के क्रियान्वयन का सौंपा ज्ञापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। बीकानेर में राजस्थान सरकार के विधि मंत्री शांति धारीवाल के बीकानेर आगमन पर होटल लक्ष्मी निवास पैलेस में राजस्थान बार काउंसिल चेयरमैन श्री कुलदीप कुमार शर्मा ने मुलाकात कर राजस्थान के अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ज्ञापन सौंपा।
चेयरमैन कुलदीप कुमार शर्मा ने मुख्य रूप से राजस्थान मैं अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने तथा अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु और राज्य सरकार द्वारा क्या सहायता दी जा सकती है, इस बारे में विस्तार से चर्चा की। धारीवाल ने उन्हे बहुत ही ध्यान पूर्वक सुनकर सभी समस्याओं के बारे में तुरंत समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में पारित करवाने का आश्वासन दिया।

Categories:
error: Content is protected !!