स्वर्गीय केशव दत्त आचार्य की मौत को लेकर प्रेस वार्ता, शरद आचार्य ने रखी अपनी बात बोले न्याय की लड़ाई जारी है

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। स्वर्गीय केशव दत्त आचार्य की मौत को लेकर शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में शरद आचार्य ने अपनी बात रखी और इस पूरे मामले में न्याय की मांग उठाई।

बताया गया कि 31 अक्टूबर 2026 को बीकानेर नगर निगम के कचरा संग्रहण टिपर द्वारा स्वर्गीय केशव दत्त आचार्य जी को टक्कर मारी गई, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। लंबे इलाज के बाद 9 नवंबर 2026 को उनका देहांत हो गया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद बीकानेर की जनता, मीडिया जगत तथा जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में न्याय की मांग उठाई है। प्रेस वार्ता में JUSTICE FOR BIKANER के तहत नगर निगम की लगातार होती अव्यवस्थाएं, शहर की सुरक्षा, स्वच्छता व्यवस्था, कचरा संग्रहण प्रणाली, टेंडर प्रक्रिया तथा ठेका कंपनियों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चर्चा की गई।

शरद आचार्य ने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि बीकानेर के नागरिकों की सुरक्षा, व्यवस्था और जवाबदेही का सवाल है। उन्होंने कहा कि न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

Categories:
error: Content is protected !!