NATIONAL NEWS

कड़वासरों की ढाणी फांटा से वाया रजलानी हीरादेसर खेड़ापा तक 45 किलोमीटर लंबी सड़क होगी स्टेट हाइवे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 18 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले में भोपालगढ़ के मुख्य सम्पर्क मार्ग नागौर जिले की सीमा पर कड़वासरों की ढाणी से जोधपुर में भोपालगढ़ होते हुए खेड़ापा तक की अन्य जिला सड़क ओडीआर 40 को राज्य राजमार्ग (स्टेट हाइवे) घोषित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस विषय में सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

श्री गहलोत ने राज्य बजट 2021-22 में भोपालगढ़ के मुख्य सम्पर्क मार्ग कड़वासरों की ढाणी फांटा से वाया रजलानी हीरादेसर खेड़ापा तक 45 किलोमीटर लंबाई की सड़क को स्टेट हाइवे में क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। इस निर्णय से क्षेत्र की ग्रामीण आबादी को आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से लाभ होगा। साथ ही मेड़ता, कुचेरा, गोपालगढ़ आदि जगहों पर सीमेंट फैक्टि्रयों के कारण तथा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खेड़ापा राम धाम आने वाले दर्शानार्थियों के आवागमन से उत्पन्न यातायात का दबाव भी कम होगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सड़क विकास नीति, 2013 के अनुसार, कम से कम तीन जिलों से गुजरने और कम से कम दो जिला मुख्यालयों अथवा चार तहसील मुख्यालयों या चार औद्योगिक क्षेत्रों को संयोजित करने वाले मार्गाें को स्टेट हाइवे घोषित किया जा सकता है। ऎसी सड़क की आधी लंबाई में यातायात का घनत्व कम से कम 3,000 पीसीयू होना आवश्यक है। उक्त शतोर्ं की पूर्ति के कारण कड़वासरों की ढाणी फांटा से वाया रजलानी हीरादेसर खेड़ापा सड़क को स्टेट हाइवे घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!