खत्म हुआ बरसों का इंतजार, मिली भारतीय नागरिकता की सौगात- अतिरिक्त जिला कलक्टर ने 6 पाक विस्थापितों को सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


खत्म हुआ बरसों का इंतजार, मिली भारतीय नागरिकता की सौगात
– अतिरिक्त जिला कलक्टर ने 6 पाक विस्थापितों को सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र

जयपुर, 15 मार्च। बरसों से भारत की नागरिकता प्राप्त करने का प्रयास कर रहे पाक विस्थापितों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियां लेकर आया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) श्रीमती शैफाली कुशवाह ने शुक्रवार को 6 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। इस मौके पर श्रीमती प्रेमलता, श्री संजय राम, बेझल, श्री जजराज, श्रीमती केकू माई, श्री गोमंद राम को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र की सौगात मिली।

पाकिस्तान के कराची से वर्ष 2010 में विस्थापित होकर भारर्त आइं 41 वर्षीय प्रेमलता ने नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि भारत आकर हमें आजादी के असल अहसास हुआ है। वहीं, संजय राम ने कहा कि मैं 10 साल से भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए प्रयास कर रहा था आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती शेफाली कुशवाहा ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर प्राथमिकता से नियमानुसार कार्यवाही कर प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 319 पात्र आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है।

Categories:
error: Content is protected !!