खाजूवाला में सड़क हादसा, दो की मौत:दंतौर के पास ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से दो गंभीर घायल हुए, बाद में दम तोड़ा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

खाजूवाला में सड़क हादसा, दो की मौत:दंतौर के पास ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से दो गंभीर घायल हुए, बाद में दम तोड़ा

बीकानेर

भारत माला तिराहे के पास ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। - Dainik Bhaskar

भारत माला तिराहे के पास ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई।

खाजूवाला के दंतौर क्षेत्र में ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब चार बजे की है, जब सड़क पर कोई नहीं था। घायलों को आसपास से गुजर रहे लोग ही अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार 9 पीएसडी रावला निवासी रामेश्वरलाल व महावीर बिश्नोई ट्रेक्टर ट्रोली पर काम जा रहे थे। भारत माला रोड जग्गासर तिराहे पर पहुंचे तो वहां अचानक से ट्रेक्टर पलटा खा गया। इससे ट्रॉली भी पलट गई। ये दोनों किसान खेत में डिग्गी की खुदाई करके अपने घर लौट रहे थे। रात को काफी देर तक दोनों काम कर रहे थे, इसके बाद ट्रॉली पर निकले थे। रास्ते में ट्रेक्टर और ट्रॉली कैसे पलट गई, इसकी जांच की जा रही है। दोनों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब उनकी मौत हो गई थी। दोनों ट्रॉली के नीचे दब गए थे। दंतौर पुलिस के हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह मीणा मौके पर पहुंचे। दोनों मृतकों के शव अब सीएचसी खाजूवाला में रखे गए हैं, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस के अनुसार दोनों जग्गासर गांव की एक डिग्गी में खुदाई कर लौट थे। दोनों रावला के 9 पीएसडी में अपने घर की तरफ जा रहे थे।

Categories:
error: Content is protected !!