गंगाशहर नागरिक परिषद् द्वारा गंगाशहर के राजकीय सैटेलाईट अस्पताल में पौधारोपण का कार्य

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गंगाशहर 29 फरवरी। गंगाशहर के राजकीय सैटेलाईट अस्पताल में प्राचार्य प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी की पिछली आर.एम.आर.एस. की बैठक में की गई प्रेरणा से पौधारोपण का कार्य किया गया। गंगाषहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि आज विभिन्न प्रकार के 40 पौधे को सुन्दर गमलों सहित अस्पताल में उपलब्ध करवाये गये हैं। परिषद् के गंगाषहर इकाई के चैयरमेन जतनलाल दूगड़ ने बताया कि अषोक, पाम, किसमिस ट्री, मोरपंखी, सन ऑफ इण्डिया, आदि के साथ ही सुन्दर आकर्षक फूलों के पौधे भी उपलब्ध करवाये गये हैं। डॉ. मुकेष बाल्मिकी ने कहा कि धूप सहन करने वालों पौवों को अस्पताल के बाहरी परिसर के साथ ही छाया में रखे जाने वाले पौधों को ओ.पी.डी. कक्षों व बरामदों में व्यवस्थित रखवाया जायेगा। डॉ. वी. के. गांधी ने कहा कि अस्पताल में इस प्रकार के पौधों से चिकित्सकों व रोगियों को सकून मिलेगा। डॉ. संजीव सहगल ने ये पौधे अस्पताल परिसर के लिए बहुत उपयोगी है। इस अवसर पर परिषद के महेन्द्र चौपड़ा, बच्छराज रांका आदि परिषद के गणमान्य सदस्यों के साथ ही नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी, नर्सिंगकर्मी परेष्वरकुमार आदि अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!